हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित आर. के. रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें व्यापारी के साथ हो रहे उत्पीड़न का जमकर विरोध किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हापुड़ अमित शर्मा टोनी ने मांग की कि जनपद का हर चौराहा सीसीटीवी से लैस हो जिससे लूट की घटनाओं में कमी आए।
इस दौरान अमित टोनी ने कहा कि वह अपने व्यापारी साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। जिले में जिस तरह व्यापारियों के साथ लूट-पाट हो रही है वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने गढ़ रोड पर व्यापारी के साथ हुई लूट के खुलासे की भी मांग की। प्रेस वार्ता में अमित शर्मा टोनी, प्रवीन सेठी, सतीश शर्मा, आदित्य गोयल, चंद्रप्रकाश ठाकरे आदि मौजूद रहे।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

भाजपा नेता राजेश कुमार वर्मा उर्फ लल्लू की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं























