
आज दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन रहेगा निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन आज निरस्त किया गया है जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। बताते चलें कि दिल्ली व दिल्ली शाहदरा रेल खंड में यमुना ब्रिज का निर्माण व रेल पथ को जोड़ने के कार्य के चलते पावर ब्लॉक लिया गया है जिसके चलते दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेल पथ को जोड़ने के लिए कार्य चल रहा है जिसकी वजह से पावर ब्लॉक लिया गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित की गई। बुधवार को कार्य के चलते दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600































