हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा सीटों पर दल-बदलू भाग्य आजमा रहे हैं और पूरी तरह अपनी जीत का दावा ठोक रहे है।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक चर्चित चेहरा मदन चौहान बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। इससे पहले वह सपा तीन बार विधायक रहने के साथ ही प्रदेश में मंत्री भी रहे हैं और गढ़ क्षेत्र में समाज के सभी वर्गो में गहरी पैठ रखते है। परंतु इस बार सपा हाई कमान ने मदन चौहान को टिकट नहीं दिया जिससे वह नाराज हो उठे और गढ़-अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली के माध्यम से बहन जी की शरण में जा पहुंचे। मदन चौहान अब बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है और अन्य प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे है।
हापुड़ के पैदाईशी कांग्रेसी गजराज सिंह चार दशक तक कांग्रेस में अपनी सेवाएं देने के बाद जब उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य कांग्रेस में धूमिल सा दिखाई देने लगा तो हापुड़ के कुछ कांग्रेसजनों के साथ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के पास दिल्ली जा पहुंचे और रालोद के टिकट पर हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में आ कूदे।
तीसरे दल बदलने वाले नेता है बहन जी के सिपाही के रुप में क्षेत्र की आवाज उठाने वाले तेज तर्रार नेता असलम चौधरी, जिन्होंने गत विधानसभा चुनाव बसपा के विधायक चुने गए। अब धौलाना विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260






























