
युवक की मौत से परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव अठसैनी के रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि मृतक बुखार से ग्रसित था जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव अठसैनी निवासी 22 वर्षीय आरिफ को 7 सितंबर को बुखार हुआ जिसके बाद परिजनों ने उसे गांव के नीजी चिकित्सक के यहां से दवा दिलाई लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उसे गढ़ के चिकित्सक के पास ले गए। वहां भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद आरिफ को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






























