राजस्व रिकार्ड में मृत महिला समाधान दिवस में पहुंची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस व प्रशासनिक अफसर उस समय हक्का-बक्का रह गए जब राजस्व रिकार्ड में मृत एक वृद्धा ने उपस्थित होकर पुनः वृद्धावस्था पेंशन शुरु करने की मांग की।
हापुड़ तहसील के गांव महमूदपुर के स्व.घनश्याम सिंह की पत्नी सतवीरी को वृद्धा पेंशन मिल रही थी, परंतु 11 अक्तूबर-2022 को वृद्धा को मृत दिखाकर राजस्व विभाग ने मृत दिखा कर पेंशन बंद कर दी। महिला सतवीरी शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची और उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह को एक पत्र देकर कहा कि वह जिंदा है, परंतु राजस्व रिकार्ड में उसे मृत दिखाकर वृद्ध पेंशन बंद कर दी गई है। महिला ने पेंशन पुनः शुरु करने तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622



























