
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा व कुचेसर चौपला के बीच स्थित मार्ग पर मंगलवार को एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। इसके बाद गौ रक्षक मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई जिसने गड्ढा खुदवा कर गौ सेवकों की मदद से गोवंश को गड्ढे में दबाया।
क्षेत्रवासी जैसे ही कुचेसर चौपला उपेड़ा के बीच स्थित मार्ग से गुजर रहे थे तो उनकी नजर सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़े गोवंश पर पड़ी। मामले की जानकारी पर गौ सेवक मौके पर पहुंच गए जिन्होंने पुलिस के सहयोग से गड्ढा खुदबाकर मृत गोवंश को उसमें दबाया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























