हापुड़ में तैनात लेखपाल का शव पिलखुवा स्थित नाले में मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में लेखपाल के पद पर तैनात 51 वर्षीय ब्रह्मानंद शर्मा निवासी रजनी विहार पिलखुवा का शव बुधवार को मोहल्ले के ही पास स्थित नाले में मिला। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जब लेखपाल के शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
बुधवार को ब्रह्मानंद ड्यूटी जाने के लिए अपने घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मौत हो गई। लेखपाल का शव नाले में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483





























