हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की बेटी अपेक्षा निंबाडिया पी पी एस परीक्षा पास कर सीओ बन गई हैं। CO अपेक्षा ने अपने पिता डीआईजी आनंदपाल सिंह को सैल्यूट किया। बेटी की सफलता से परिजनों का में खुशी का माहौल है।
जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर की अपेक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस में सर्किल ऑफिसर बनी हैं। उनके पिता आनंदपाल सिंह आइटीबीपी में डीआईजी पद पर मध्यप्रदेश में तैनात हैं। पासिंग आउट परेड में CO अपेक्षा ने डीआईजी पिता एपीएस को सैल्यूट किया। बेटी की इस सफलता से पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है और पिता बेटी कि यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि अपेक्षा ने गौतम बुद्ध नगर यूनिवर्सिटी से बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया हुआ है। 2017 में उन्होंने डिप्टी एसपी पद के लिए आवेदन किया जिसके बाद उनका चयन हो गया। बीआर अंबेडकर पुलिस अकैडमी मुरादाबाद में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपेक्षा पासिंग आउट परेड में शामिल हुई। जहां उन्होंने पिता को सैल्यूट किया। इस दौरान अपेक्षा की मां विमलेश भी मौजूद रही।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010

जहीर सलमानी (पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी, हापुड़) की तरफ से दीपावली, भैय्या दूज, गंगा स्नान की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई






























