
दिगम्बर जैन समाज के दशलक्षण पर्युषण महापर्व 28 अगस्त से प्रारंभ होगें
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):
दिगम्बर जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्यो की एक बैठक जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की अध्यक्षता मे 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर सम्पन्न हुई ।बैठक मे आगामी 28 अगस्त से प्रारंभ हो रहे दशलक्षण पर्युषण महापर्व, 6 सितम्बर की अनन्त चतुर्दशी, 7 सितम्बर को नगर मे निकलने वाली भव्य जैन रथयात्रा, 8 सितम्बर को रात्रि मनोहर हैरिटेज मे विराट कवि सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाओ पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्युषण महापर्व पर आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे प्रतिदिन प्रातःकाल प्रक्षाल शान्तिधारा, विधान पाठ तथा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।प्रातःकाल के विधान पाठ पूजन को कराने हेतु रोहित जैन शास्त्री, साँगानेर, मध्य प्रदेश से तथा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम मे सगीतज्ञ विकास भारद्वाज, मवाना से आ रहे हैं।विधान पाठ मे बैठने वाले बन्धु अपने नाम महामंत्री अशोक जैन, विकास जैन को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रेणुका जैन, बबीता जैन को नोट करा दें।कवि सम्मेलन के संयोजक संरक्षक सदस्य सुधीर जैन तथा चेयरमैन राजेश जैन ने बताया कि कवि गण बुक हो चुके हैं।कवि सम्मेलन के संचालक कवि डाo कमल मनोहर,आशीष अनल,अनिल अग्रवंशी,गौरव चौहान, हेमन्त पांडेय, कवित्रि रजनी अवनी तथा प्रीति पांडेय आमंत्रित हैं।कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन ने बताया कि मन्दिर जी मे प्रकाश व्यवस्था, माइक व्यवस्था बुक हो चुकी है। मंत्री आकाश जैन के द्वारा बैंड बाजे बुक हो चुके हैं।आमंत्रण पत्र छपवाने का कार्य अर्चित जैन को सौपा गया है। मीडिया का दायित्व सुरेश चन्द जैन पत्रकार तथा तुषार जैन पत्रकार को सौपा गया है।बैच,झंडिया,झंडे बनवाने को दे दिए गए हैं।अध
जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, चेयरमैन राजेश जैन, मुकेश जैन गैस वाले, सुधीर जैन टपिया, सुरेश चन्द जैन, तुषार जैन, राजीव जैन, अर्चित जैन, सुनील जैन, सक्षम जैन,हर्षित जैन उपस्थित हुए। बर्तन व्यवसायी तथा पूर्व सभासद जितेंद्र जैन (जिम्मी जैन) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























