
👁 0 views Views
ईरिक्शा से बैटरी उड़ाने वाले शातिर थमे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने ईरिक्शा से बैटरी उड़ाने वाले दो शातिर को धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अल्प समय में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शातिरों के कब्जे से चोरी की चार बैटरी व दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।आरोपी गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला अहाता बस्ती राम के रितिक व विशाल है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























