
दिल्ली बम ब्लास्ट के दोषियों को कड़ा दंड दिया जाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की आतंकवादी घटना पर जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड ने गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए दोषियो को कडा दंड दिए जाने और पाकिस्तान को सबक सीखाने की मांग की है।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन की टीम ने प्रधानमंत्री के नाम ज़िलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा।
दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना की भर्त्सना करते हुए जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि इस घटना के सभी साज़िश कर्ताओं के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाये कोई भी बचना नहीं चाहिए
घटना में मृतकों व घायलों के परिजनों को त्वरित आर्थिक सहायता दी जाये ओर देश में जनसंख्या के असंतुलन को रोकने के लिये तुरंत जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाया जाये और समस्या का स्थायी समाधान करें
जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन पिछले 14 वर्ष से जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की माँग करती आ रही है लेकिन आज तक जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बनाया गया है जिससे देश की जनता सरकार से बहुत नाराज़ हैं। जनसंख्य नियंत्रण क़ानून ना बनाये जाने पर जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन अपने आन्दोलन को ओर तेज करेगा जिससे सरकार को नुक़सान उठाना पड़ेगा
राजेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ज़िलाध्यक्ष हापुड़,गुलशन त्यागी, महेंद्र कुमार,ओमप्रकाश,धर्मेंद्र चौधरी,ब्रजमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























