
सिम्भावली चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-2026 का हुआ शुभारम्भ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिम्भावली चीनी मिल के पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ शुक्रवार को दोपहर 1.05 बजे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम चीनी मिल के प्रांगण में गुरु ग्रन्थ साहब का अखण्ड पाठ व भोग पडने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरान्त समस्त कांटो एवं केन कैरियर का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। सर्व प्रथम बुग्गी कांटे की पूजा मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एन. मिश्रा, अपूर्व गुप्ता (आई.आर.पी. प्रतिनिधि) एवं समिति चैयरमैन जितेन्द्रपाल सिंह द्वारा की गयी तथा प्रथम बैलगाडी लाने वाले किसान जावित्री देवी पत्नी हरपाल सिंह गॉव फरीदपुर तथा प्रथम ट्राली लाने वाले कृषक सरवरी पुत्र सरजूददीन गॉव डिबई को माला पहनाकर कम्बल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया तथा तौल प्रारम्भ कराई गयी। आमन्त्रित सभी क्षेत्रीय गणमान्य किसानों एवं मिल अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा केन कैरियर की पूजाकर चैन चलवाकर सीजन का प्रारम्भ करवाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल के एस.एन. मिश्रा द्वारा उपस्थित समस्त किसान भाईयों से अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध किया गया । उन्होने कहा कि किसानो का गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र से शीघ्र कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य महा प्रबन्धक करन सिंह द्वारा उपस्थित किसानो एवं कर्मचारियों को बेहतर सीजन तथा अधिक गन्ना पेराई हेतु शुभकामनाये दी गयी। कार्यक्रम के दौरान मिल क्षेत्र के गणमान्य कृषक / जनप्रतिनिधि विशेषकर सुरेन्द्र पाल सिंह, मुकेश त्यागी, रागीव अली चैयरमैन, किरनपाल सिंह, राजीव दादू एवं नरेन्द्र त्यागी आदि उपस्थित रहे। गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवेन्द्र यादव भी विभाग की ओर से तथा मिल के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी विशेष कर मनोज गोयल, विश्वास राज सिंह, के.पी. राणा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























