एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगते ही हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा बदमाश











हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की चेकिंग के दौरान मंगलवार की तड़के बदमाशों से मुठभेड़ ही गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। एक को घायलावस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि धौलाना पुलिस मसूरी नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी स्प्लेंडर पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। एक के पैर में इस दौरान गोली लगी जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भागने में कामयाब रहा।प्रारम्भिक पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम फिरोज पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद व हाल निवासी ग्राम ग्राम पिपलेड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ बताया है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश थाना धौलाना पर दो मुकदमे दर्ज है।

मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!