
तीन बाइक चोरों को अदालत ने सुनाई सजा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद होने के मामले में 03 अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय सजा द्वारा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्तगण आकाश, शिवम व सोनू से चोरी का मोटर साइकिल व अवैध चाकू बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 291/2024 धारा 317(2), 317(5), 345(3), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड़ देहात पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमें में अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 01 वर्ष 04 माह का साधारण कारावास व 4,000-4,000/- रुपये (कुल 12,000/- रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी 1. आकाश पुत्र सुरेशपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना मुडाली जनपद मेरठ।2. शिवम पुत्र सुशील निवासी ग्राम लोधीपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड।3. सोनू पुत्र पतराम सिंह निवासी किलौरा थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























