
रातभर बेचैन रहे ऊर्जा निगम का रिश्वतखोर जेई व लाइनमैन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एंटी करप्शन की टीम ने 12,000 की रिश्वत लेते ऊर्जा निगम के जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही ऊर्जा निगम के अधिकारियों की भी धड़कनें बढ़ गई है। रात भर रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर सुधीर और संविदा लाइनमैन तारा बेचैन रहे। रिश्वतखोर जेई सुधीर के पास धीरखेड़ा का भी अतिरिक्त चार्ज है। वहां भी वह खूब पैसे की मांग करता। आपको बता दें कि दोनों हापुड़ डिवीजन के अतराड़ा बिजली घर से जुड़े गांव अजराड़ा में कनेक्शन देने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद शिकायतकर्ता यूनुस ने दोनों की शिकायत की। बताते चलें कि इससे पहले भी अतराड़ा बिजली घर पर तैनात तत्कालीन अवर अभियंता अनिल कुमार को भी यूनुस ने एंटी करप्शन टीम से पकड़वाया था जो नए कनेक्शन के नाम पर सुविधा शुल्क मांग रहा था।
आपको बता दें कि गांव अजराड़ा निवासी यूनुस ने बताया कि गांव के सरताज और समीर के नाम से 2 किलोवाट के कमर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और अभियंता सुधीर ने आवेदन निरस्त कर दिया। काफी दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिला। परेशान होकर यूनुस ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। टीम ने यूनुस से अवर अभियंता को फोन कराया जिसमें जेई ने ₹12000 की रिश्वत की मांग की। हालांकि बाद में रिश्वत का सौदा 12000 रुपए में हुआ। अवर अभियंता को सोमवार को रिश्वत के पैसे देने के लिए बुलाया गया। अवर अभियंता सुधीर ने ट्याला स्टैंड पर रुपए लेकर बुलाया। यूनुस पैसे लेकर वहां पहुंचा इसके बाद जेई ने संविदा पर तैनात लाइनमैन तारा को पैसे लेने के लिए भेज दिया। तारा 12000 लेकर जेई के पास पहुंचा जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और थाना देहात में मुकदमा दर्ज कराया।
इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया। रिश्वतखोर के पसीने छूट गए। टीम प्रभारी मयंक कुमार अरोड़ा की तहरीर पर सुधीर कुमार अवर अभियंता पुत्र अर्जुन प्रसाद निवासी सर्वोदय कॉलोनी गढ़ रोड हापुड़ और तारा सिंह निविदा कर्मी हेल्पर पुत्र धर्मवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान राहुल देव तोमर, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह समेत 17 सदस्य शामिल रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























