हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरणजीत सिंह गुर्जर अपने काफिले के साथ दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे कि गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने गढ़ में उन्हें रोक लिया जिसका राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोध करते हुए कहा कि यह गलत है। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें समझाया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लोधीपुर शोभन स्थित आवास से सरनजीत सिंह गुर्जर अपने काफिले के साथ निकले और दिल्ली की ओर कूच करने लगे। तभी गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम पुलिस बल के साथ गढ़ में बस अड्डे के पास पहुंचे और काफिले को पुलिस बल के सहयोग से रोका। इसके बाद किसानों को समझाया और उन्हें वापस लौटाया।


























