
गढ़मुक्तेश्वर रामलीला मेला की तहबाजारी का ठेका पांच लाख 32 हजार में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर रामलीला की मेला तहबाजारी का ठेका पांच लाख 32 हजार रूपए में छोडा गया है और समिति का गठन किया गया।
इसमें समिति के अध्यक्ष पंडित रुपेश शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन किया। वहीं, रोहित आर्य को सबसे ज्यादा बोली लगाने पर मेला तहबाजारी का ठेका पांच लाख 32 हजार रुपये में छोड़ा। रुपेश पंडित ने बताया कि कार्यकारिणी में विष्णु नागर को कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन जैन को महामंत्री, सतवीर चौहान को कोषाध्यक्ष रुचिर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, पिंकी त्यागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित राय गौतम, दीपक शर्मा, रिंकू शुक्ला, लोकेश गर्ग, विशाल सिंघल, राजकुमार लालू, प्रघुमन शर्मा, ज्ञान स्वरुप शर्मा, पराग शर्मा, हरीश पुरुषोत्तम, आकाशदीप तोला, कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। कानूनी सलाहकार गोविंद नागर, मोहित गुप्ता, पचन कंसल, मिलिन कुमार, शिवम भारद्वाज को बनाया गया।
स्टोर 99 मिनिमॉल मोदीनगर रोड हापुड़ से खरीदें सामान: 8191820867

























