
वेस्टर्न यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की वकीलों की मांग को कांग्रेस ने दिया समर्थन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में तहसील स्थित कचहरी परिसर में पहुंचकर बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष संजय कंसल को बैंच के समर्थन मे पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि वकीलों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर हापुड़ में बाजार बंद का आह्वान किया हैं। जिसे जिला कांग्रेस कमेटी अपना समर्थन प्रदान करती हैं और आश्वासन दिलाती हैं कि कांग्रेस पार्टी और उसका हर कार्यकर्ता वकीलों की इस मांग में उनके साथ खड़ा हैं। उन्होंने कहा हैं कि हापुड़ से इलाहाबाद हाई कोर्ट की दूरी करीब 700 किलोमीटर की हैं जहां जाने में वादियों का बहुत समय और धन खर्च हो जाता हैं। वादियों की इस समस्या को दूर करने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक हाई कोर्ट बेंच की स्थापना होनी ही चाहिए। वकीलों को अपना समर्थन देने वालों में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह, पूर्व पिलखुआ नगर अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, आई सी शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, अमरनाथ शर्मा प्रधान, अनूप कर्दम, एडवोकेट दिनेश सैनी, सविता गौतम, रवींद्र गुर्जर, निसार पठान, कुंवर मजहर खान, सविता गौतम, जकी गोहरी आदि लोग मौजूद रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


























