
कांग्रेस ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने गुरुवार को हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित मैथोडिस्ट चर्च पहुंचे।जिलाध्यक्ष ने लोगों को क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि क्रिसमस का त्योहार प्रभु ईशु के जन्म का प्रतीक है और दुनिया के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों में से एक है। दुनिया भर के अरबों लोग हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। ये उनकी आस्था, परंपरा, इतिहास और आधुनिक उत्सवों का मिश्रण है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने चर्च के पादरी से मुलाकात की और उन्हें क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अरुण जोशी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, निसार पठान, मुजम्मिल मलिक, अनूप कुमार, शहजाद आदि लोग मौजूद रहे।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020





























