हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रक्षाबंधन के बाद अपनी ससुराल से लौटे जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी सोनू पुत्र जयप्रकाश की हालत अभी भी खराब है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। सोनू के परिजनों का आरोप है कि सोनू के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया जिसके चलते उसकी यह हालत हुई है। सोनू के पिता ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दें कि सोनू रक्षाबंधन की शाम को अपने ससुराल गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गया था। जब वह देर रात करीब 1:00 बजे वापस लौटा तो उसकी हालत खराब थी जिसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ गाली गलौज किया है। सोनू को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जिनका उपचार चल रहा है। साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























