
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोदी जनाना अस्पताल की मार्केट के सामने एक व्यक्ति को पीछे से आई अनियंत्रित ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान ई रिक्शा चालक घायल हो गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घायल का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले में ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
गांव वझीलपुर निवासी निकुंज त्यागी 16 अगस्त को अपने पिता के साथ मोदीजनाना अस्पताल की मार्केट में एक दुकान पर मोबाइल फोन ठीक कराने के लिए गया था। दुकान पर मोबाइल छोड़ने के बाद उसके पिता वापस लौट रहे थे जिन्हें पीछे से आई ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























