👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगमन के दशम स्थापना दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में वागीश्वरी पुस्तक का विमोचन,रचनाकार सम्मान एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें जनपद हापुड़ की डॉ. रेणु देवी,शीतल सैनी व रंजना गुप्ता की रचनाओं का चयन हुआ है।यह पुस्तक ISBN नम्बर युक्त पुस्तक है जिसमें ना केवल विभिन्न जनपदों से रचनाकारों की रचना है बल्कि विभिन्न प्रदेशों के रचनाकारों की रचनाओं को सम्मिलित किया गया है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि लक्ष्मीशंकर वाजपेयी व ममता किरण रहीं।इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कवियों ने प्रतिभाग किया।




























