कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा










हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के सर्वोदय नगर के एक मकान में संचालित बीएसएस सनोटा माइक्रो क्रेडिट लि का कलेक्शन एजेंट अंकुर ही कंपनी का लाखों रुपए का कैश ले उठा। कलेक्शन एजेंट कि यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पिलाखुवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पिलाखुवा के सर्वोदय नगर के एक मकान की प्रथम मंजिल पर किराए पर बीएसएस माइक्रो क्रेडिट लि का दफ्तर है जिसमें वीरी सिंह शाखा प्रबंधक है। यह कंपनी पैसों का लेनदेन करती है। कंपनी में कार्यरत कलेक्शन एजेंट 5 जनवरी 2026 को 1 लाख 15 हजार 320 रुपए कलेक्ट करके लाए थे। जो किसी वजह से बैंक में जमा नहीं कर पाए और एकत्र धनराशि को ऑफिस में ही रख दिया गया। गांव वीर सिंह पुर दतियाना हापुड़ का अंकुर रात को दफ्तर में ही सो गया अगले दिन सुबह देखा तो अंकुर उक्त धनराशि लेकर उड़न छू हो गया। कलेक्शन एजेंट अंकुर की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।








  • Related Posts

    किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

    🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com ): हापुड़ कलेक्ट्रेट पर बुधवार को आयोजित किसान दिवस पर किसानों की समस्याओ की गूंज थी।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण…

    Read more

    शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

    🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

    किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

    शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

    शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

    पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

    पुलिस की पाठशाला में सीओ ने छात्रों को दिए जरूरी टिप्स

    हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

    हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

    कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

    कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

    सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

    सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन
    error: Content is protected !!