
👁 0 views Views
सीएमओ ने बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सीएमओ डा. सुनील त्यागी ने जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट स्थित आश्रम पहुंचे जहां विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र वितरित किए। विद्यार्थियों ने इस दौरान सीएमओ का आभार जताया। गंगा सभा आरती समिति ब्रजघाट ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जमकर की तारीफ की और उन्हें सम्मानित किया।
मंगलवार को ब्रजघाट पहुंचे सीएमओ ने जरूरतमंद बच्चों को सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी से बातचीत भी की और बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559



























