
जूते, मोजे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): ग्राम विकास के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शिक्षा भारती दो संस्कार केन्द्र गोयना ग्राम एवं दस्तोई ग्राम में संचालित कर रही है। इन केंद्रों में अध्ययन कर रहे श्रमिक वर्ग के बच्चों को शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियो ने सदैव प्रोत्साहित किया है।
दस्तोई ग्राम संस्कार केन्द्र पर बर्तन व्यापारी एवं जैन समाज के मंत्री विकास जैन ने बच्चों को जूतों के साथ मौजे भी भेंट किए। शीत काल में जूते मोज़े पाकर बच्चे खुशी अनुभव कर रहे थे। इस अवसर पर विकास जैन ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। इनके साथ मुकेश कुमार तोषनीवाल भी उपस्थित रहे। इस वितरण कार्यक्रम में केन्द्र इंचार्ज श्रीमती पूनम शर्मा, शिल्पी शर्मा एवं राखी शर्मा का सहयोग प्राप्त हुआ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



























