
बच्चो ने भजनो पर नृत्य कर सभी का मन मोहा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):पर्युषण दशलक्षण महापर्व मे श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर रविवार रात 10 वर्ष तक की आयु के बच्चो ने भजन नृत्य के माध्यम से नित्य देवदर्शन, जिनालय मे पूजन, 24 तीर्थकरो की शिक्षाओ ,जीवन मे धर्म को अपनाने आदि को बड़े सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया। अनन्त, लविशा,कोआशा, दैविक, सिद्धांत, ओजस, नवीशा,नव्या, पर्व, हिंमाक, गर्व, तक्षवी, सार्थक, भारवी, आरवी, ईशान,वर्णिका आदि ने भजन नृत्य प्रस्तुत किए। संचालन रेणुका जैन तथा बबीता जैन ने किया। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि 2 सितम्बर मंगलवार को दोपहर 2 बजे से मन्दिर जी मे धूप दशमी कार्यक्रम आयोजित होगा तथा रात्रि 7 बजे से समोशरण जैन मंदिर शकंर गंज पर सगीतज्ञ विकास भारद्वाज की भजन संध्या आयोजित होगी। संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, मंत्री आकाश जैन, सुखमाल जैन, नितिन जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन,राजीव जैन, तुषार जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट, स्वलिप जैन, शिल्पी जैन, स्वाति जैन, नेहा जैन, वन्दना जैन, मंजू जैन, प्ररेणा जैन, ममता जैन, सुषमा जैन, प्रतिभा जैन, निती जैन, हिमांशु जैन, अकिंत जैन, हर्षित जैन आदि उपस्थित हुए।
सोमवार प्रातःकाल अभिषेक शान्ति धारा,विधान पाठ का पूजन रोहित जैन शास्त्री ने कराया। समोशरण दिगम्बर जैन मंदिर शकंर गंज पर आचार्य डी के जैन शास्त्री ने विधान पाठ की पूजा कराई।पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के सानिध्य मे विधान पाठ आयोजित हुआ।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


































