
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में 10 साल के बालक में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि बच्चों को बीमारी की रोकथाम का टीका ही नहीं लगा था। फिलहाल उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। जनपद हापुड़ में डिप्थरिया का यह दूसरा मामला है।
बच्चों को 5 वर्ष तक डिप्थरिया से बचाव के लिए पांच टीके लगाए जाते हैं। टीकाकरण वाले बच्चों को बीमारी का खतरा नहीं रहता। पिलखुवा के पीपललैड़ा निवासी बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण दिखे। जांच में इसकी पुष्टि हुई है जिसे उपचार के लिए दिल्ली एमवीआईडी रेफर किया गया है। सर्वे में 16 टीमें लगी हुई है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























