एक अगस्त को होने वाली चैस प्रतियोगिता 16 को होगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय -जनपद हापुड़ डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन हापुड़ के सचिव विकास अवस्थी द्वारा अवगत कराया गया कि जे. ऍम .एस. वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में दिनांक 01.08.2024 को अंडर-7,9,11,13,15,17,19 वर्ष एवं महिला/पुरुष के वर्गों में होने वाला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन अब दिनांक 16 अगस्त 2024 को किया जाएगा।
जनपद हापुड़ के लिए बड़े ही गौरव का विषय है की हापुड़ के चैस के खिलाडी आयोजित चैस चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024-25 में प्रतिभाग करते हुए विजयी होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर जिले का नाम रोशन करेंगे। चैस चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024-25 के निर्णायक मंडल में निर्णायक की भूमिका आकाश शर्मा, नेशनल ऑब्रिट्रेटर एवं सह सचिव डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन हापुड़ के द्वारा निभाई जाएगी। इस अवसर पर हापुड़ चैस एसोसिएशन के सचिव विकास अवस्थी ने मीडिया के द्वारा सभी खिलाड़ियों को चैस चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2024-25 में आने के लिए जे. ऍम .एस. वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में आमंत्रित किया है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए नंबर (9557572716)पर संपर्क करके अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करा सकते हैं।
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























