हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एकेपी पीजी कॉलेज का चार्ज डॉ विभा ने प्राचार्य के रूप में संभाला है। आयोग से नियुक्त प्राचार्य डॉ मंजू लता के इस्तीफे के बाद डॉ विभा ने भारद्वाज को प्राचार्य बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता की सूची को दरकिनार कर डॉ विभा भारद्वाज को चार्ज सौंपा गया है जिसकी शिकायत स्मृति दानी ने सीसीएसयू में शिकायत की है।
बता दें कि 17 दिसंबर को डॉ मंजू लता ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद प्रबंध समिति की ओर से एक बैठक बुलाई गई जिसमें सचिव और संयुक्त सचिव ने हिस्सा ही नहीं लिया। जबकि प्रबंध समिति की बैठक सचिव द्वारा ही बुलाई जाती है। बैठक में डॉ विभा भारद्वाज को प्राचार्य पद का जिम्मा सौंपा गया। वरिष्ठता सूची को किनारे करने का मामला डॉ स्मृति दानी ने सीसीएसयू में शिकायत कर पहुंचाया है।



























