हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ मैदान में उतरे और लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया. बाबूगढ़ चैयरमेन जगबीर सिंह गुर्जर ने बाबूगढ़ छावनी समेत विभिन्न इलाकों में झंडे वितरित किए. इस दौरान लोगों में अलग उत्साह देखने को मिला. बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर का कहना है कि उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में जाकर लोगों को तिरंगे वितरित किए.
बता दें कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की है. गुरुवार को बाबूगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर ने यह अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत कर्मी अवनीश बाबू, मोनू पुंकल, टिंकू, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे.























