कप्तान बोले यातायात व्यवस्था होगी दुरुस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र ने शुक्रवार को यहां व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस व्यापारिक हितों की सुरक्षा व समस्याओं के निदान हेतु प्रतिबद्ध है।
पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक शुक्रवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक में व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वाले, संजय अग्रवाल व्यापारी नेता, अरविंद शर्मा, डा.रमेश अरोरा, अशोक बबली, सुमित कंसल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित व्यापारी नेताओं ने हापुड़ मे दिन पर दिन बिगड़ रही यातायात व्यवस्था पर चिंता जाहिर की औऱ मांग की कि हापुड़ में वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाए तथा बढ़ती हुई ई रिक्शाओं की संख्या पर अंकुश लगाने के साथ-साथ संकरी गलियों में मयूरी का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।
वाहनों की गति को नियंत्रित करने हेतु स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। सड़कों पर तेज गति से दौड़ रही बाइकों को रोका जाए। गढ़मुक्तेश्वर के धान व्यापारी के गायब हुए ट्रक की बरामदगी की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक ने गढ़मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि धान व्यापारी की हर सम्भव मदद की जाएं, साथ ही व्यापारियों से कहा कि यातायात व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748
































