हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पिलखुवा कोतवाली के प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है जिन्हें फिलहाल हापुड़ न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले कप्तान ने कई पुलिस कर्मियों को लाइन भेजा था। हापुड़ के कप्तान अभिषेक वर्मा एक्शन मोड में है जिन्होंने शुक्रवार को पिलखुवा के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी को हापुड़ न्यायालय सुरक्षा बनाया है। इससे पहले कप्तान ने गुरुवार की रात को पिलखुवा थाने के निरीक्षक मनोज बालियान, 10 दरोगाओं समेत 33 पुलिसकर्मियों को लाइन भेजा था।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित

























