VIDEO: पशुओं से भरा कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ततारपुर बाईपास पर पशुओं से भरा एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सड़क हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसका साथी और कुछ पशु घायल हो गए। इस दौरान यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक, उसके सहयोगी और पशुओं को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्रेन की सहायता से कैंटर को साइड करा कर यातायात सुचारू कराया।
जनपद गौतम बुद्ध नगर के गांव चरखी दादरी निवासी होशियार सिंह चालक की नौकरी करता है जो चरखी दादरी से पशुओं से भरा कैंटर लेकर हापुड़ जनपद के गांव अठसैनी जा रहा था। गुरुवार को गांव अठसैनी में पैठ लगती है जहां इन पशुओं को ले जाया जा रहा था। कैंटर में बागपत निवासी रिजवान भी सवार था।
कैंटर जैसे ही जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर नए बाईपास पर पहुंचा तो ततारपुर गांव के समीप चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया और सुबह करीब 08.10 मिनट पर डिवाइडर से टकराकर कैंटर हाईवे पर पलट गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत कैंटर की ओर दौड़े और पुलिस को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि कैंटर में 4 से 5 पशु थे जिनमें से कुछ को चोट आई है जबकि चालक होशियार सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रिजवान इस दौरान मामूली रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और कैंटर साइट कराया। इस दौरान यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाल लिया जिसके पश्चात यातायात सुचारू हुआ।

क ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

 








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!