हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने एक शातिर अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।आरोपी गाँव आलम नगर का देवेन्द्र उर्फ देवी है जो वर्ष 2017से शराब के धंधे में लिप्त है और आरोपी पर 14 मुद्द्मे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























