
👁 0 views Views
मेरठ से चोरी हुई बस जनपद हापुड़ से बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ के मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास से चोरी हुई बस को मेरठ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही जनपद हापुड़ के धौलाना के पास से बरामद कर लिया है। सोमवार की देर रात चोरों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास खड़ी अफजल की प्राइवेट बस को चोरी कर लिया था। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बस को ट्रैक करना शुरू किया और इसी क्रम में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल लिया। पुलिस ने धौलाना हापुड़ के पास से बस को मंगलवार की देर रात बरामद कर लिया जबकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है। मामले की जांच जारी है।
हापुड़: अब थार पर बैठकर कटाएं हेयर कटिंग, 8191820867

























