हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के अहमदपुर नया गांव में धार्मिक स्थल पर कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने दबंगई के बल पर धार्मिक स्थल को कब्जा लिया है। गांव के प्रधान ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि पहले भी दबंगों ने यहां कब्जा जमाया था जिसे प्रशासन हटवा चुका है।

गांव के प्रधान रविंद्र कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थल पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है जिनसे कब्जा हटाने के बात की जाती है तो वह दबंगई दिखाते हैं जिसके बाद प्रधान ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर मामले में न्याय की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























