
विवाहिता के साथ देवर ने किया दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म कर दिया। पति को शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज मुकदमें में एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि 18 जून 2023 को जिला गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के गांव नेकपुर निवासी जावेद पुत्र आकिल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ निकाह हुआ था। निकाह में पिता ने अपनी हैसियत अनुसार 35 लाख रुपये का दहेज दिया था। निकाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। एक गाड़ी और बीस तौले सोने की मांग करने लगे। 19 जून को पति जावेद ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे। जिसकी शिकायत सास और ससुर से की थी। 1 अक्टूबर 2023 को पति जावेद घर छोड़कर चले गए थे। जिसके बाद 2 अक्टूबर को ससुराल पक्ष के लोग घर आए और गलती मान कर वापस अपने साथ लेकर चले गए थे।

देर रात को देवर पति की गैर मौजूदगी के कमरे के अंदर घुसा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। पति जावेद से शिकायत करने के बाद सास, ससुर, पति, देवर, ननद से जान से मारने की नियत से गला दबा दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























