
शादी की रात दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में 15 लाख न मिलने पर नहीं आई बारात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ क्षेत्र के गांव में एक दुल्हन सजधज कर गढ़ निवासी दूल्हे का इंतजार करती रही। हाथों में मेहंदी लगाकर बारात के इंतजार में बैठी रही लेकिन दहेज लालची बारात लेकर नहीं आए। दहेज लालचियों ने शादी से दो दिन पहले 15 लाख रुपए नकद की मांग की थी। मांग पूरे ना होने पर दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए। इसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हापुड़ नगर के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। वर पक्ष के लोगों ने रिश्ता तय करने के दौरान बिना दहेज के शादी होने की बात कही। उसके बाद परिजनों ने शादी की तैयारी करते हुए कार्ड का वितरण किया। शादी की तारीख दो दिसंबर तय हुई लेकिन दो दिन पहले ही दूल्हे और परिजनों ने 15 लाख रुपए नकद की मांग की। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दो दिन में 15 लाख रुपए का इंतजाम होने पर असमर्थता जताई। दो दिसंबर को दुल्हन हाथों मेहंदी लगाकर बारात का इंतजार कर रही थी लेकिन दहेज लोभी बारात लेकर नहीं आए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























