जेल में करवटें बदल रहा है रिश्वतखोर बैंक मैनेजर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रिश्वतखोरी में पकड़े गए पंजाब नैशनल बैंक गढ़मुक्तेशवर के मैनेजर गौरव गुप्ता व दलाल प्रमोद अब जेल में करवटें पलट रहे है जो जेल से बाहर आने के लिए तड़प रहे है। आरोपियों की जेल में न दिन कट रहा है और न रात। बस वे मिलने वालों से जेल से बाहर निकालने की गुहार लगा रहे है। परिवार जन वकीलों से सम्पर्क करने में जुटे है।
बता दें कि खादी ग्रामोद्योग योजना के तहत स्वीकृत हुए लोन की रकम का भुगतान करने के बदले में बैंक मैनेजर गौरव गुप्ता अपने दलाल प्रमोद के माध्यम से गढ़मुक्तेश्वर की आदर्श नगर कालोनी के दीपक कुमार से रिश्वत की मांग कर रहा था।
दीपक ने सीबीआई गाजियाबाद से सम्पर्क साधा और सीबीआई ने जाल बिछा कर बैंक मैनेजर और दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। अब दोनों जेल में है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























