
लाल सूटकेस में मिले महिला के शव की हुई पहचान, पति ने की थी हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर निजामपुर बाईपास के पास लाल सूटकेस में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है। साथ ही मामले का भी खुलासा कर दिया है। यह शव गुरुग्राम के राजीव चौक निवासी राखी का था। पति ने ही विवाद होने के कारण उसकी हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से पति ने साथियों की मदद से उसे यहां लाकर सूटकेस में बंद कर फेंक दिया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस मामले की तह तक पहुंची है।

ज्ञात हो कि 16 नवंबर की सुबह कुछ लोगों ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के किनारे लाल सूटकेस देखकर पुलिस को मामले से अवगत कराया था जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सूचना पर फॉरेनसिक टीम भी मामले की जांच में जुडट गई थी। पुलिस के लिए महिला की शव की शिनाख्त करना एक चुनौती बना हुआ था लेकिन सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर पुलिस ने सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के राजीव चौक स्थित घर में राखी का अपने पति अंकुश से विवाद हो गया था। 14 नवंबर को यह विवाद हुआ था। इसके बाद पति ने ही उसकी हत्या कर दी।
राखी मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मामले में यह भी पता चला है कि राखी अपने पति को उसके परिजनों से बात करने से मना करती थी। विवाद होने के बाद राखी की पिटाई कर गला दबाकर राखी की हत्या कर दी। आरोपी ने एक दिन तक शव अपने साथ घर में ही रखा और ठिकाने लगाने की साजिश रची। 15 नवंबर की रात को शव ठिकाने लगाने के लिए वह कार के माध्यम से हापुड़ पहुंचा और सूट केस से यहां फेंक कर फरार हो गया। पुलिस अभी भी विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244


































