
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। दोनों को तलाशने का प्रयास किया तो एक का शव बरामद हुआ।
जनपद अमरोहा के हसनपुर निवासी राकेश का 22 वर्षीय पुत्र रोहित अपने मोसेरे भाई गौरांग निवासी गांव गंवा व दो अन्य युवकों के साथ खादर क्षेत्र के गांव सतैड़ा में गंगा स्नान करने के लिए चला गया। स्नान के दौरान गहरे पानी में दोनों डूबने लगे। गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम ने जब तलाश शुरू की तो देर शाम गौरांग का शव गंगा में बरामद हो गया जबकि रोहित का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851

































