हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव हिंडालपुर में धान के खेत में एक शव मिलने से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मृतक की पहचान 54 वर्षीय जयभगवान निवासी सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता को मामले से अवगत करा दिया है। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि जय भगवान किराए पर गाड़ी चलाता था। पुलिस ने शव की शिनाख्त मृतक की जेब में मिले लाइसेंस के आधार पर की है।
मिली जानकारी के अनुसार मौके पर किसी तरह के झगड़े के निशान नहीं थे। शव के सिर से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव यहां लाकर फेंक दिया है। वहीं वारदात स्थल पर जय भगवान की गाड़ी भी बरामद नहीं हुई है जिसके चलते लूट के बाद हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261






























