रोजाना बीएलओ दो घंटे रहेंगे बूथ पर










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे व आपत्तियां छह फरवरी तक दाखिल की जा सकेंगी। ऐसे में अब सिर्फ तीन दिन ही मतदाताओं के पास बचे हैं। अगर वह मतदाता सूची में नाम जुड़‌वाना चाहते हैं तो तत्काल फॉर्म-6 भर दें। ऐसे मतदाताओं के नाम छह मार्च को जारी होने वाली मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। अब हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मिलेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह दो घंटे के निर्धारित किए गए समय पर अपने बूथ पर उपस्थित रहें। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ के पास मतदाता जाकर फॉर्म-6, फॉर्म 7 व फॉर्म-8 लेकर भर सकते हैं। अवकाश वाले दिनों में बीएलओ बूथ पर पर नहीं आएंगे। प्रत्येक बूथ पर वोटर सहायता केंद्र बनाया जाएगा। बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म भरवाने में मदद करेंगे। पुरानी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मतदाताओं की मैपिंग का काम भी करेंगे। एसआईआर के तहत छह जनवरी को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.55 करोड़मतदाता हैं। जिसमें 5.67 करोड़ महिलाएंव 6.88 करोड़ पुरुष हैं। मतदाता सूची में 1.04 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनका मिलान वर्ष 2003 की सूची से नहीं हो सका है। वहीं 2.22 करोड़ मतदाता तार्किक विसंगति की श्रेणी वाले हैं। दोनों ही तरह के मतदाताओं को नोटिस जारी की जा रही है। नोटिस पर सुनवाई की अंतिम तारीख 27 फरवरी है। छह मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।







  • Related Posts

    पिलखुवा: 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया, वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित नगर पालिका परिषद का 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया है। नगर पालिका ने 50…

    Read more

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर 8 वर्ष पहले रंगीन फव्वारा बनाया गया लेकिन अधिकारियों व जिम्मेदारों की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया, वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान

    पिलखुवा: 50 बड़े बकाएदारों पर 14 लाख का बकाया, वसूली के लिए चलेगा विशेष अभियान

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

    हापुड़ नगर पालिका के परिसर में लाखों रुपए खर्च कर बनाया रंगीन फव्वारा बना शोपीस

    935 बच्चों के दांतों का परीक्षण

    935 बच्चों के दांतों का परीक्षण

    ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

    ब्यूटी पार्लर में हो रहा है स्किन ट्रीटमेंट का इलाज

    विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    विधायक के सहयोग से दो मरीजों के उपचार के लिए मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग

    आईटी सेक्टर को इंडस्ट्रियल सेक्टर में बदलने की मांग
    error: Content is protected !!