सड़क किनारे खड़ी कार को बाइक ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बागड़पुर अंडरपास के ऊपर मारुति ईको को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के दौरान बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है, जब एक ईको कार दिल्ली से बृजघाट की ओर जा रही थी जिसमें दो व्यक्ति, दो महिला और दो-तीन बच्चे सवार थे। गाड़ी को चालक प्रेमचंद पुत्र बाबूलाल निवासी राजनगर पाल दिल्ली चला रहा था। बागड़पुर अंडरपास के ऊपर पहुंचने पर चालक ने किसी कारण गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आई न्यू स्प्लेंडर प्लस बाइक ने गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार 28 वर्षीय जीशान पुत्र रियाजुल निवासी सदीरनपुरा थाना असनौली जिला संभल तथा 25 वर्षीय अरसलान पुत्र मोहम्मद हसन निवासी गोमतपुर जनपद संभल इस दौरान घायल हो गए जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
































