लघु उद्योग भारती उद्यमियों व व्यापारियों का सबसे बड़ा हितैषी
हापुड़,वि.(ehapurnews.com) : लघु उद्योग भारती का 30 वां स्थापना दिवस हापुड में रविवार को मनाया गया।समारोह में बड़ी संख्या में उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि रोजगार सृजन करने में लघु उद्योगों का अतुलनीय योगदान रहा है और निर्यात में भी लघु उद्योग का लगभग 37 प्रतिशत योगदान है। जो केंद्र सरकार की पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य प्राप्ति में लघु उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्यमियों की समस्या को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में सक्षम है। लघु उद्योग भारती का सरकार की समितियों में प्रतिनिधित्व है।संस्था उद्यमियों व व्यापारियों के हित में कार्य करने वाला संगठन है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लाडली प्रसाद ने कहा कि उद्यमियों को अपना रजिस्ट्रेशन आधार उद्यम में अवश्य कराना चाहिए। उसका नंबर अपने बिल पर अंकित करना चाहिए, जिससे व्यापारी से पेमेंट न मिलने की स्थिति में हम फैसिलिटेशन काउंसिल कोर्ट के माध्यम से अपने अनुबंध के हिसाब से अपनी राशि ले सकते हैं। कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, विधायक विजयपाल आढ़ती, सर्वेश रस्तोगी, रमन चावला, प्रदीप सिंह मेहता, प्रेम सिंह चौहान: पवन सिंघल, पंकज गोयल, संजय अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष विशाल मित्तल, चक्रवर्ती गर्ग, अमन गुप्ता, लवलीन गुप्ता, विनोद गुप्ता, विनीत दीवान, राजीव बंसल, अनिल अग्रवाल, सुनील वर्मा, संजय गोयल, कपिल गर्ग, ध्रुव गुप्ता, दीपांशु गर्ग, सुधांशु गोयल, अंकुर सिंघल, मुकेश गर्ग, मुकेश जैन, जतिन साहनी, कमल कंसल, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।
“Summer classes on”
Get your child enrolled now!
Enhancing English skills includes:
Writing and speaking both.
For any query, contact 7351945695


























