👁 0 views Views
साहिल की क्रुरता की शिकार निक्की यादव की अस्थियां गंगा में विसर्जित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हरियाणा की बेटी निक्की यादव की अस्थियां निक्की के परिवारजनों ने जनपद हापुड़ के बृजघाट गंगा तट पर विसर्जित कर दी।
हरियाणा के झज्जर के गांव खेड़ी खुम्भार की निक्की यादव की उसके प्रेमी साहिल ने निक्की की गला दबा कर हत्या कर दी थी और शव को फ्रीज में छिपा दिया था। हत्या के अगले दिन साहिल ने एक अन्य युवती से शादी की।
निक्की के पिता सुनील दत्त व भाई शुभम् आदि परिवारजन आदि निक्की की अस्थियां लेकर बृजघाट गंगा तट पहुंचे। पंडित योगेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निक्की की अस्थियां गंगा में विसर्जित कराई।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065





























