
सन्तो का नगर मे आगमन धर्म प्रभावना को बढाता है:-दिगम्बर मुनि शुभ चन्द्र सागर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि श्री 108 शुभ चन्द्र सागर जी महाराज ने श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि जैन सन्तो का नगर मे आगमन धर्म प्रभावना को बढाता है। दिगम्बर जैन मुनियो का समय समय पर नगर मे आते रहना चाहिए तथा जैन मन्दिरो मे जैन मुनियो के आने पर धार्मिक आयोजन, विधान पाठ, प्रश्न मंच, प्रवचन, शंका समाधान आदि कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए।
महाराज जी के सानिध्य मे शान्ति धारा, प्रश्न मंच का आयोजन हुआ। जैन धर्म की शिक्षाओ पर आधारित प्रश्न महाराज जी के द्वारा पूछे गए तथा सही उत्तर देने वालो को पारितोषिक प्रदान किए गए। महाआरती का आयोजन हुआ।
जैन समाज के संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन टपिया, महामंत्री अशोक जैन, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल जैन, सुरेश चन्द जैन, प्रदीप जैन, सुशील जैन, प्रभा जैन, मंजू जैन, नेहा जैन, मगन जैन, मीनू जैन,बबीता जैन, ऋचा जैन, अलका जैन, सुषमा जैन सहित जैन समाज के अनेक भक्त उपस्थित हुए।
मंगलवार प्रातःकाल महाराज जी की आहार चर्या अशोक कॉलोनी मे जैन समाज के चेयरमैन प्रदीप जैन, विनोद बाला जैन के आवास पर सम्पन्न हुई।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096



























