
सप्ताहिक पैठ का वार्षिक ठेका 17.85 लाख में छोड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में लगने वाली सप्ताहिक पैठ का वार्षिक ठेका इस बार 17 लाख 85 हजार रुपए की बोली पर छोड़ा गया है। सर्वाधिक बोली चंद्रपाल सिंह ने लगाई जबकि दूसरी सबसे बड़ी बोली अनिल कुमार द्वारा लगाई गई।
मंगलवार को लगने वाली सप्ताहिक पैठ का वार्षिक ठेका 17.85 लाख की बोली में छोड़ा गया। साप्ताहिक पैठ की खुली नीलामी ग्राम पंचायत भोवापुर मस्ताननगर की ग्राम प्रधान कल्पना गोयल और ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर खुड़लिया के प्रधान देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। एडीओ पंचायत संजय चौधरी ने बताया कि ठेके की नीलामी के दौरान सर्वाधिक बोली चंद्रपाल सिंह ने 17,85,000 लगाई। इस दौरान हेमंत गुप्ता, श्वेता, सुनील, दीपक, पूर्व प्रधान, धन सिंह आदि मौजूद रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























