
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का वार्षिकोत्सव 18 को, कप्तान को किया आमंत्रित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा हापुड़ का वार्षिकोत्सव 18 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी और सदस्य हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह के पास पहुंचे और उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संगठन वार्षिकोत्सव मनाने जा रहा है जोकि हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में 18 जनवरी को मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारी चल रही है। ऐसे में उन्होंने हापुड़ के कप्तान को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पंडित केसी पांडेय, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, अजय पांडे, आदित्य भारद्वाज, मित्र प्रसाद काफिले, पंडित आशीष पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























