
बदनौली गांव में अखण्ड ज्योति का हुआ भव्य स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम बदनौली में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिकरी माता मंदिर से लाई गई माता की अखण्ड ज्योति का ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया।
जैसे ही अखण्ड ज्योति गांव में पहुंची, पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ इस पावन यात्रा में भाग लिया। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में दिनेश प्रधान, प्रवेंद्र प्रधान, राहुल उपाध्याय, डॉक्टर विष्णु, मांगे सैनी, मोहित बल्ले, भूषण शर्मा सहित अन्य ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020






























